शीतलहर के बीच संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने परसुडीह स्थित दुर्गाबाड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्वाला बस्ती, झारखंड नगर और दुर्गाबाड़ी क्षेत्र के 50 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन लोगों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

