जमशेदपुर में कैनाइन खेलों का महाकुंभ शुरू 9 से 11 जनवरी तक 79वीं, 80वीं और 81वीं चैंपियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर केनेल क्लब (JKC) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 79वीं, 80वीं और 81वीं वार्षिक चैंपियनशिप डॉग शो का आज भव्य उद्घाटन हो गया। तीन दिवसीय यह आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन के साथ ही कैनाइन खेलों और उत्कृष्ट नस्लों का यह महाकुंभ पूरे शबाब पर पहुंच गया है।
चार प्रमुख प्रतियोगिताएं बनी आकर्षण
डॉग शो के दौरान चार प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं—
• आज्ञाकारिता परीक्षण (Obedience Trials)
• लैब्राडोर रिट्रीवर स्पेशलिटी शो
• बीगल स्पेशलिटी शो
• सभी नस्लों का चैंपियनशिप शो
43 नस्लों के 326 कुत्ते दिखा रहे दम
चैंपियनशिप शो में कुल 326 कुत्ते भाग ले रहे हैं, जो 43 विभिन्न नस्लों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें तिब्बती मास्टिफ, चाउ-चाउ, डोगो अर्जेंटिनो, इंग्लिश सेटर जैसी दुर्लभ विदेशी नस्लें शामिल हैं।
साथ ही कारवां हाउंड, कंबाई, मुधोल हाउंड, पश्मी और राजा पालयम जैसी देशी भारतीय नस्लें भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
जमशेदपुर के डॉग्स को मिलेगा विशेष सम्मान
इस वर्ष शो की खास बात जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के लिए विशेष प्रतियोगिता है।
जमशेदपुर के शीर्ष 8 कुत्तों को प्रथम से अष्टम सर्वश्रेष्ठ कुत्ता घोषित किया जाएगा सर्वश्रेष्ठ स्थानीय प्रशिक्षक और आरक्षित सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को भी सम्मानित किया जाएगा इस पहल का उद्देश्य स्थानीय डॉग ओनर्स और प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करना है।
डॉग शो में शामिल सभी निर्णायक एफसीआई (FCI) प्रमाणित हैं और विश्व डॉग शो के अनुभवी जज रह चुके हैं। विभिन्न नस्लों में विशेषज्ञता रखने वाले ये निर्णायक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित माने जाते हैं। उद्घाटन के दौरान एक से एक कर्तव्य दिखाया गया डॉग के द्वारा टीवी नरेंद्र मोदी ने कहा जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है टाटा स्टील के द्वाराइस का प्रोग्राम करती है

