एसबीआई सोनारी में जमा 25 लाख होने के बावजूद इलाज को तरस रहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:सोनारी एक्सटेंशन रोड नंबर–7 निवासी सेवानिवृत्त अविवाहित सरकारी शिक्षिका अंजलि बोस गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में मरणशैय्या पर पड़ी हैं। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है, लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सोनारी शाखा में लगभग 25 लाख रुपये जमा होने के बावजूद परिजन पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि अंजलि बोस ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी सारी जमा राशि भविष्य के इलाज के लिए एसबीआई में रखी थी, लेकिन खाते में नॉमिनी नहीं होने के कारण बैंक भुगतान से इनकार कर रहा है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि खाताधारक या नॉमिनी की उपस्थिति में ही राशि दी जा सकती है, जबकि अंजलि बोस स्वयं बैंक जाने की स्थिति में नहीं हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे और स्थिति को गंभीर बताते हुए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से हस्तक्षेप की मांग की। वहीं अंजलि बोस की छोटी बहन गायत्री बोस ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि पैसे के अभाव में उनकी बहन की मौत हुई तो वे शव को एसबीआई सोनारी शाखा ले जाएंगी।
परिजनों की मांग है कि बैंक सीधे अस्पताल को भुगतान कर दे, ताकि अंजलि बोस का जीवन बचाया जा सके। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर टिकी

