Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के निर्देश पर साकची बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

    अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित करीब 5 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से ₹2500 का जुर्माना वसूला गया तथा जब्त प्लास्टिक सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

    प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और कपड़े, जूट, कागज जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आगे नियम उल्लंघन पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    5 किलो प्लास्टिक जब्त साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसबीआई सोनारी में जमा 25 लाख होने के बावजूद इलाज को तरस रहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका
    Next Article आज़ादनगर पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.