Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने जामताड़ा में मनाया शेख भिखारी व राजा टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने जामताड़ा में मनाया शेख भिखारी व राजा टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने जामताड़ा में मनाया शेख भिखारी व राजा टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा जामताड़ा में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद शेख भिखारी एवं राजा टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदरसा निजामिया गरीब नवाज के छात्रों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक मोहम्मद कुरेश अंसारी ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन वीर सपूतों ने अंग्रेजों के सामने सिर झुकाने के बजाय न्याय और इंसाफ के लिए फांसी के फंदे को गले लगाना बेहतर समझा। उनका बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।संगठन के प्रदेश सचिव सद्दाम हुसैन ने कहा कि 8 जनवरी 1858 को ही अंग्रेजी हुकूमत ने रांची जिला के चुटुपालु में शेख भिखारी और राजा टिकैत उमराव सिंह को फांसी देकर शहीद कर दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे महान बलिदानियों को याद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं मोहम्मद रफीक अंसारी ने कहा कि शहीदों की जीवनी से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे सच्चे देशभक्त थे और देश की आज़ादी के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके प्रति हमारा संपूर्ण सम्मान है। संगठन के उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना रकीब अंसारी ने कहा कि 8 जनवरी का दिन शहीदों के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। देश की आज़ादी की लड़ाई में पसमांदा समाज का योगदान ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा है। आज हमने पूरी टीम के साथ मदरसे के बच्चों के बीच शहीदों को याद किया और उनकी जीवनी बयान की। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद नाजीर हुसैन, मोहम्मद शमीम अंसारी, सद्दाम हुसैन, मौलाना इसहाक समेत कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में डीलरों को 4G ई-पॉस मशीन वितरण, एसोसिएशन ने जताया आभार
    Next Article वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हुई विमुक्त

    Related Posts

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    September 6, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.