टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर के गोपेश्वर हॉल में बुधवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके परिवारजनों के साथ यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूनियन नेतृत्व ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन कार्यालय आप सभी की मेहनत का प्रतिफल है और यहां आप सबका सदैव स्वागत है। कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर व आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

