Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा जी की जयंती स्टेशन रोड स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समीप श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे थे, जबकि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्र शांति समिति के रामबाबू सिंह, आशुतोष सिंह एवं समाजसेवी सह झामुमो नेता मानिक मलिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने भी सभा को संबोधित करते हुए स्व. प्रदीप मिश्रा के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

    मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडे ने स्व. मिश्रा को कांग्रेस का सच्चा सिपाही और एक सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता और संगठन के हित में कार्य किया। वहीं आनंद बिहारी दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुझाव दिया कि स्व. मिश्रा की जयंती पर रक्तदान एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, इसके लिए उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ रजक, रोहित रजक, मिकी सोनकर, ओमप्रकाश दुबे, मलखान दुबे, अजय पांडे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेबुल टाउन में मंदिर पुनरुद्धार, कंपनी की रौनक लौटी:सरयू राय
    Next Article विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के सख्त निर्देश

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.