सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सड़क सुरक्षा माह–2026 (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से दिनांक 06 जनवरी 2026 को ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया व उससे अधिक पहिये वाले वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, बसों में निर्धारित सीटों के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाने तथा मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग न करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आमजनों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल स्वयं के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जान-माल की क्षति एवं दुर्घटना पश्चात उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों से भी बचाव करें।

