Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में जेल भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने भू राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल में जेल भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने भू राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल में जेल भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने भू राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल चांडिल अनुमंडल में जेल भवन निर्माण को लेकर चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने सरकार से ठोस पहल की मांग की है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के परिवहन, भूमि सुधार एवं भू-राजस्व मंत्री से मुलाकात कर जेल भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति देने का आग्रह मंत्री दीपक बिरुवा से किया है ।

    इस संबंध में सौंपे मांग पत्र में बार एसोसिएशन की ओर बार सचिव महेंद्र कुमार महतो ने मंत्री को ध्यानकृष्ठ करते हुए समस्या से अवगत कराया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि चांडिल अनुमंडल की स्थापना को लगभग 22 वर्ष हो चुके हैं। 31 अगस्त 2003 को चांडिल अनुमंडल का गठन किया गया था, जबकि 23 जुलाई 2022 से सिविल न्यायालय चांडिल में नियमित रूप से कार्यरत है। इसके बावजूद अब तक चांडिल में जेल भवन का निर्माण नहीं हो सका है।

    बार एसोसिएशन ने बताया कि वर्तमान में हिरासत में लिए गए आरोपियों को सरायकेला जेल भेजा जाता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं और प्रशासन को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है।

    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिविल न्यायालय चांडिल रोड के उत्तर दिशा में स्थित एस.एम.पी., चांडिल की भूमि जेल भवन निर्माण के लिए उपयुक्त है। जनहित को ध्यान में रखते हुए इस भूमि का चयन किया जा सकता है, जिससे न केवल न्यायिक और प्रशासनिक कार्य सुचारु होंगे, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

    चांडिल में जेल भवन निर्माण की मांग बार एसोसिएशन ने भू राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री को पारम्परिक स्वशासन व पेसा कानून की मान्यता देने पर आसनबनी ग्राम सभा ने जताया आभार
    Next Article पोटका के सभी पिकनिक स्पॉट पर भारी भीड़ उमड़ी पोटका के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पिकनिक के बहाने लुत्फ उठाया

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.