Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं निशांत उज्ज्वल उपाध्यक्ष बनें
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं निशांत उज्ज्वल उपाध्यक्ष बनें

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं निशांत उज्ज्वल उपाध्यक्ष बनें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा के फ़िल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनाये जाने पर सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई व स्वागत किया। वे निजी कार्यक्रम हेतु कुछ समय के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे।ये उपलब्धि भोजपुरी समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है,क्योकि भोजपुरी समाज से ताल्लुकात रखने वाले अभय सिन्हा एवं युवा फ़िल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल जिनको उपाध्यक्ष बनाया गया है, देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली फिल्म संस्था FFI की कमान सौंपी गई है। उनका यह चयन भारतीय सिनेमा में उनके दीर्घकालिक योगदान और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

     

    फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) भारतीय फिल्म उद्योग की शीर्ष संस्था है, जो देशभर के प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एग्जिबिटर्स, स्टूडियो और विभिन्न फिल्म एसोसिएशनों का प्रतिनिधित्व करती है। यह संस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा के हितों की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, FFI को अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करने और वैश्विक मंचों पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का विशेष अधिकार भी प्राप्त है,यह दर्शाता है कि न केवल भारत बल्कि वैश्विक फिल्म जगत में भी उन्हें व्यापक सम्मान और विश्वास हासिल है।

    भोजपुरी समाज के प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा कि – अभय सिन्हा एवं निशांत उज्ज्वल के ताजपोशी से भारतीय सिनेमा की वैश्विक मौजूदगी और सशक्त होगी, सहयोग के नए अवसर खुलेंगे और देश की विविध फिल्म संस्कृति को नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी।

    भोजपुरी हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं निशांत उज्ज्वल उपाध्यक्ष बनें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को थीम पार्क में नशे के दौरान दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर घायल
    Next Article राजद पूर्वी सिंहभूम की अहम बैठक संपन्न, 11 जनवरी को डिमना में होगा चिंतन-मंथन सह वनभोज

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.