Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की है।

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत है। यह सार्वजनिक स्थल संप्रति दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों एवं वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसका बड़ा भाग पुराने वाहनों के कबाड़ स्थल में तब्दील हो गया है। किनारे से इसका अवैध अतिक्रमण हो रहा है।

    पत्र के अनुसार, मैदान के एक भाग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का छोटा सा स्मारक स्थल है जहां उनकी प्रतिमा स्थापित है। स्थानीय विधायक के नाते पूर्व में उन्होंने प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया था और प्रतिमा के उपर छतरी का निर्माण कराया था। पुनः इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रतिमा स्थल की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य उनकी विधायक निधि से हो रहा है।

    पत्र के अनुसार, इस क्रम में वहां जाना हुआ तो मैदान की दुर्दशा देखकर अत्यंत मानसिक क्लेश हुआ। पूर्ववर्ती विधायक अवधि में इस मैदान को सुरक्षित रखने के लिए तत्कालीन जुस्को ने मैदान की बाउंड्री खड़ी करने का काम 2016-17 के आसपास आरम्भ किया था। कार्य में पर्याप्त प्रगति हुई परंतु कतिपय निहित स्वार्थी समूहों के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण काम बीच में रूक गया तो रूक ही गया। मैदान की स्थिति दिनानुदिन बद से बदतर होते जा रही है। इसे सुधारने और नेताजी की स्मृति में जमशेदपुर के गौरव स्थल के रूप में विकसित करना अपरिहार्य प्रतीत हो रहा है।

    सरयू राय ने लिखा कि

    23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती है। इस अवसर पर मैदान को सोद्देश्य विकसित करने का कार्य आरंभ करने और एक समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्णय की घोषणा करने का आग्रह वह करते हैं।

    आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग संपन्न, ग्रेड समझौते पर सुझाव आमंत्रित
    Next Article इस साल दोमुहानी संगम घाट के अतिरिक्त गांधी घाट, पाण्डेय घाट और भोजपुर घाट पर भी स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में हुआ फैसला

    Related Posts

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    July 18, 2026

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    July 18, 2026

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.