शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग, तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला–खरसावाँ। शहीद दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को खरसावाँ स्थित शहीद स्थल पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर आरसीडी गेस्ट हाउस में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लूणायत ने संयुक्त ब्रीफिंग की। इसमें प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल हुए।

ब्रीफिंग में सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुपालन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को सुबह 06:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जूता–चप्पल स्टैंड व निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग तथा रूट चार्ट के अनुसार यातायात संचालन के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के उपरांत कार्यक्रम स्थल व मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी जारी किए गए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हासदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री अजय तिर्की, एसडीओ सरायकेला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

