बालक दास बाबा जी का 20 वा पुण्य तिथि मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका : प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता के संस्थापक ब्रह्मलीन बालक दास बाबाजी की 20 वीं पुण्यतिथि बुधवार को आश्रम परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के बीच धूमधाम से मनाई गई .सर्वप्रथम यज्ञ मंदिर में पुरोहित सुधांशू शेखर मिश्र,दिलीप पंडा,किशोर नँद,राजेश मिश्र, शिबु भट्टाचार्य, भीम भट्टाचार्य, मधु भट्टाचार्य एवं चंद्रशेखर भट्टाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं हवन किया जिसके उपरांत बाबाजी की समाधी स्थल पर उपस्थित सभी लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी .अंत मे आश्रम कमिटी के सदस्यों द्वारा पुरोहितों के बीच वस्त्र कंबल का वितरण कर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया .इस अवसर पर हरिहर बाबा,चंदन बावा,विद्युतानन्द बाबा,आश्रम कमिटी के सुनील महतो,कृष्णा गोप,चंद्रावती महतो,यशवंत महतो,अनिरुद्ध गोप, संजीव प्रधान, सुनील दे,पप्पू पांडे,भवेश महतो, अप्पू गुहा,बबलू गोप,नवदीप गोप, उत्पल गोप,जगन्नाथ यादव,देबा दे आदि उपस्थित थे .

