भारी वाहनो की परिचालन से दरख़ा पुल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा । जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगडी मोड से लेकर गालूडीह तक पीसीसी सड़क पर पर इन दिनों भारी वाहनो की परिचालन तेज होने से सड़क से लेकर पूल पर कई जगह दरार आना चालू हो गया है। वही मामला बुधवार की है जब कुछ भारी वाहन पुल से गुजर रहे थे जब अचानक पुल के ऊपर पीसीसी ढलाई में दरार आना शुरू हो गई। जिसे देख ग्रामीण भड़क उठे और जितने भी सड़क से भारी वाहन गुजर रहे थे उन्हें रोक दिया गया। जिसके बाद घंटों वाहनो की लंबी क़तार लगी रही। मामले की जानकारी जादूगोड़ा पुलिस को दिया गया जिसके बाद मौके पर जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल पहुँच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और ग्रामीणों की मांगे मानने के बाद वाहनो को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गालूडीह बराज के पास एक संवेदक द्वारा कार्य करवाया जा रहा है एवं उक्त संवेदक के अधीन चलने वाली भारी वाहनो के परिचाला के कारण यह पूल दरख़ रहा है।

