अनुसेवी नरेश कुमार के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एसीएमओ कार्यालय अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में अनुसेवी पद पर कार्यरत श्री नरेश कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, सिविल सर्जन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने श्री नरेश कुमार को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके 40 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासनप्रिय, ईमानदार और सदैव हंसमुख बताया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि श्री नरेश कुमार का विभाग के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

