महावीर मंदिर गोविंदपुर में स्व. राधाकान्त उपाध्याय एवं स्व. राजाराम झा को श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोविंदपुर। श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर, गोविंदपुर के प्रांगण में स्व. राधाकान्त उपाध्याय एवं स्व. राजाराम झा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के चेयरमैन भाई उमेश श्रीवास्तव, सचिव मंटु सिन्हा सहित कमिटी के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में निरंजन झा, अरविंद साहु, विजय वर्मा, संदीप प्रसाद, मनीष सिंह, अमित सत्यनारायण राव, राजा बाबू तिवारी, धुरान शंकर पात्रो, पिंटू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

