तीन पंचायतों में 450 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड सरकार के द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु पंचायतों में जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को तीन पंचायतों क्रमशः रसूनचोपा,हेंसड़ा एवं पोड़ाडीहा में 450 जरुरतमंदों के बीच के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो व मुखिया सिमती सरदार, मुखिया ब्रजभूषण सरदार व, मुखिया दुखनीमाई सरदार ने कंबल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बबलू चौधरी, सुशील हांसदा, ग्रामप्रधान शशधर हांसदा,सुधीर सोरेन, हिमांशु सरदार, हितेश भगत, ग्रामप्रधान आइठू हांसदा, विश्वजीत बेरा, पंचायत सचिव प्रकाश व अख्तर हुसैन, जमाल ख़ान,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

