जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पेंशन, राशन कार्ड, जमीन विवाद, विद्यालय स्थानांतरण, आर्म्स लाइसेंस, केवाईसी, घरेलू विवाद समेत कई जनहित मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन के निर्देश भी दिए।

