Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकाश पर्व पर “नवां साल गुरु दे नाल” कीर्तन दरबार में बही गुरबानी की अमृत बयार
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रकाश पर्व पर “नवां साल गुरु दे नाल” कीर्तन दरबार में बही गुरबानी की अमृत बयार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाश पर्व पर “नवां साल गुरु दे नाल” कीर्तन दरबार में बही गुरबानी की अमृत बयार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में खालसा सेवा दल, जमशेदपुर द्वारा साकची गुरुद्वारा प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार “नवां साल गुरु दे नाल” का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। यह समागम 30 व 31 दिसंबर को नववर्ष को गुरु चरणों में समर्पित करने की भावना से आयोजित किया गया है।

    प्रथम दिन श्री अखंड पाठ साहिब का भोग संपन्न हुआ, जिसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सिख स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। अरदास भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन ने कराई।

    हजूरी रागी भाई नारायण सिंह जी सहित आमंत्रित कीर्तनी जत्थों ने भावपूर्ण गुरबानी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा-प्रवचन में ज्ञानी जजबीर सिंह जी (मुख्य ग्रंथी, तरनतारन साहिब) ने गुरु महाराज की महिमा का गुणगान किया। समागम में भाई सरूप सिंह (दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला) सहित प्रख्यात रागी जत्थों की उपस्थिति रही।

    दोनों दिनों गुरु का अटूट लंगर, दोपहर व रात्रि में गुरु का प्रसाद तथा सायं दीवान में चाय-जलपान की व्यवस्था की गई है। आयोजन की सफलता में खालसा सेवा दल एवं संगत का सराहनीय सहयोग रहा।

    प्रकाश पर्व पर “नवां साल गुरु दे नाल” कीर्तन दरबार में बही गुरबानी की अमृत बयार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर में उबाल, सोनारी से एयरपोर्ट तक निकाला गया मशाल जुलूस
    Next Article एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल एक स्कूटी व तीन मोबाइल फोन बरामद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.