कुंडहित प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,अधिकारी व कर्मचारियों ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड परिसर में उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर कुंडहित प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी। शिविर को सफल बनाने में प्रखंड प्रशासन की अहम भूमिका रही।मौके पर बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित अन्य मौजूद थे।

