Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेसहारा परिवार को मिला मानवता का संबल व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी की पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेसहारा परिवार को मिला मानवता का संबल व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी की पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेसहारा परिवार को मिला मानवता का संबल व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी की पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जब हालात उम्मीद तोड़ने लगें, तब मानवता ही सबसे बड़ा सहारा बनती है। ऐसा ही एक उदाहरण कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में देखने को मिला, जहां व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी, जमशेदपुर ने एक जरूरतमंद परिवार की पीड़ा को समझते हुए उसे राहत पहुंचाई।

    जानकारी के अनुसार, उक्त परिवार की मुखिया 65 वर्षीय वृद्धा हैं, जिन पर नौ वर्षों से अपाहिज अवस्था में पड़े पति की देखभाल की जिम्मेदारी है। पति पूर्व में एसकेजी ग्लास फैक्ट्री में अधिकारी रह चुके हैं। परिवार में एक मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्र भी है। सीमित साधनों के बीच वृद्धा का जीवन केवल सरकारी वृद्धा पेंशन के सहारे चल रहा है।

    परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी के प्रतिनिधि हरि सिंह राजपूत, सत्यम सिंह एवं शिवांगी सिंह ने पहल करते हुए परिवार को एक माह का राशन एवं कंबल उपलब्ध कराया। इस सहयोग से परिवार को न केवल तत्काल राहत मिली, बल्कि जीवन के संघर्ष में नया हौसला भी प्राप्त हुआ।

    उल्लेखनीय है कि व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी समाजसेवी युवाओं का एक समर्पित समूह है, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इनकी यह पहल समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त करने वाली एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है।

    बेसहारा परिवार को मिला मानवता का संबल व्यॉस ऑफ ह्यूमिनिटी की पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ के सकसोहरा में ताबड़तोड़ फायरिंग युवक के सिर और गर्दन में लगी गोली
    Next Article खेल भावना के साथ कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी – उपायुक्त

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.