नाइस कॉमेडी 2025 पिकनिक सफल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।डिमना में नाइस कॉमेडी 2025 के तत्वावधान में संयोजक फातिमा शाहीन एवं सह संयोजक धीरज कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित पिकनिक सह मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आपसी परिचय के साथ समूह के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए।
पिकनिक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, नृत्य एवं गायन की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र नेत्री एवं ह्यूमन राइट्स की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी निसार अहमद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता तथा उप मुखिया राकेश चौबे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह समूह पिछले आठ वर्षों से सक्रिय है और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक संदेश दे रहा है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में नाइस कॉमेडी ग्रुप और भी भव्य आयोजन करेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फातिमा शाहीन, ममता भूमिज, माधुरी सिंह, रितु कौर, पुष्पा राज, मधु सिंहा, रोजी, काची लोहार, मुनाजिर, अयान, गुलनार, मुन, कासिफ, राजू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

