कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सोनारी में झंडोत्तोलन, राकेश तिवारी ने वितरित की मिठाइयां
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने सोनारी स्थित अपने कैंप कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कीं।
इस मौके पर राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसका 140 वर्षों से अधिक का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण, एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए पार्टी के कई नेताओं ने बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहचान संघर्ष और आंदोलन रही है तथा आज हर भारतीय को उज्ज्वल भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है। यह दिन त्याग, दूरदृष्टि और अटूट संकल्प की 140 वर्षों की गाथा को स्मरण करने का अवसर है।

