सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव तोमर के बेटे रोहन को अंतिम विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव तोमर के इकलौते पुत्र रोहन तोमर (24) के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई। बृहस्पतिवार देर रात एक अस्वाभाविक घटना में रोहन की मौत हो गई। बताया जाता है कि गड्ढे में गिरने से उसकी जान चली गई। इस दुखद खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ और पुष्टि के बाद सभी स्तब्ध रह गए।
शनिवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर रोहन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पिता संजीव तोमर अपने बेटे को अंतिम बार निहारते हुए भावुक हो उठे और उनका सब्र टूट गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। अंतिम विदाई के समय सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने नम आंखों से रोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

