साकची हाई स्कूल में डालसा का पर्यावरण विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा साकची हाई स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब के विद्यार्थियों के बीच “Protect Today, Secure Tomorrow” अभियान के तहत पर्यावरण विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में डालसा के पीएलवी दिलीप कुमार जायशवाल, नागेन्द्र कुमार, संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति, सुनीता कुमारी, फ्रांसिस मरांडी व सुनीता झा उपस्थित रहे। बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व, संवैधानिक अधिकारों (अनुच्छेद 21, 48A, 51A(g)) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेड़ लगाने, प्लास्टिक उपयोग कम करने, कचरा प्रबंधन, पानी-बिजली बचाने की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति में डालसा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन में शिकायत करने की जानकारी दी गई।

