मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह में हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम बड़ी ढाका (बांका, बिहार) स्थित समारोह स्थल पर आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो, मंत्री श्री इरफान अंसारी सहित बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय प्राणवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

