Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ, मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ, मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ, मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को करनडीह जाहेर थान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व शुक्रवार को आयोजन स्थल पर व्यापक मॉक ड्रिल (रिहर्सल) का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा, आवागमन और पारंपरिक स्वागत की सभी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।

    मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के पूजा स्थल, पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा, ग्रीन रूम तथा मंच तक सुचारू, सुरक्षित और समयबद्ध मार्ग सुनिश्चित करना था। रिहर्सल के दौरान जाहेर थान कमेटी की एक महिला को राष्ट्रपति की भूमिका में रखकर पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया गया।

    मुख्य द्वार पर पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार मांदर और धमसे की थाप पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात “राष्ट्रपति” को विधिवत पूजा स्थल तक ले जाया गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जो आदिवासी समाज की सांस्कृतिक आस्था और सम्मान का प्रतीक है।

    पूरी प्रक्रिया के तहत “राष्ट्रपति” को ग्रीन रूम में लगभग 10 मिनट विश्राम कराया गया, इसके बाद मंच तक पहुंचने की व्यवस्था का भी अभ्यास किया गया। मंच पर पहुंचते ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान ने माहौल को भावनात्मक और गरिमामय बना दिया।

    इधर, कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सड़क किनारे आकर्षक आदिवासी कलाकृतियों की पेंटिंग बनाई जा रही है। जिस स्थान पर राष्ट्रपति पूजा करेंगी, उसे विशेष रूप से सजाया जा रहा है। वहीं, बड़े पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आदिवासी परंपरा से स्वागत करने वाली टीम लगातार अभ्यास में जुटी हुई है।

    प्रशासन और आयोजन समिति का कहना है कि राष्ट्रपति के स्वागत में कोई कमी न रहे, इसके लिए हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है और सभी तैयारियाँ समय से पूरी कर ली जाएंगी।

    मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित
    Next Article मकर संक्रांति की मिठास से सराबोर हुआ जमशेदपुर, दुकानों में तैयार हो रहे तिलकुट, बादाम पट्टी और मुड़ी लड्डू

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.