Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे
    झारखंड

    जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

    nizamBy nizamAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में प्रवेश किया और एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उनके जेवर लूट लिए।

    जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अकेली मौजूद लीलावती अम्मा के घर एक महिला पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मी बताकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान दो युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर लीलावती अम्मा को धक्का देकर फ्लैट के अंदर बंधक बना लिया।

    पीड़िता के अनुसार, करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने उन्हें फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गले से सोने की चेन तथा कान की बाली उतरवा ली गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। मारपीट में लीलावती अम्मा के मुंह में गंभीर चोट लगी है तथा उनका एक दांत भी टूट गया।

    लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़िता को फ्लैट की बालकनी में बंद कर फरार हो गए। किसी तरह बालकनी से शोर मचाकर उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया।

    घटना की सूचना मिलते ही लीलावती अम्मा के पति बी. एस. पिल्लै, जो डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल अस्पताल के रेफरल सिस्टम पर जेएलकेएम नेता राजा कालिंदी ने उठाए गंभीर सवाल
    Next Article इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन

    Related Posts

    डुमरिया में 30 बेड के अस्पताल का कल उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

    August 31, 2026

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    August 31, 2026

    चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डुमरिया में 30 बेड के अस्पताल का कल उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

    ठाणे में ट्रैफिक स्कूल ऑन व्हील्स का उद्घाटन, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया शुभारंभ

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    दिन में नेता, रात में चोर! सरकारी दफ्तरों में सेंधमारी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद

    JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द

    इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन

    जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

    यूसीआईएल अस्पताल के रेफरल सिस्टम पर जेएलकेएम नेता राजा कालिंदी ने उठाए गंभीर सवाल

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.