सरबेदिया में मॉडल उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरबेदिया में जनहित एवं विकास को समर्पित एक नई पहल की शुरुआत हुई। आम जनता को सुलभ, सशक्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल उप-स्वास्थ्य केंद्र का विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ अपने गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

