50 जरूरतमंदों को मुकुल मिश्रा ने दिया कम्बल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। त्रयम्बक महादेव मंदिर , सोनारी गांधी रोड में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 कम्बल जरूरतमंद लोगों के बीच विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने वितरित किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हरे राम प्रसाद,सुरेश शर्मा,रंजीत प्रसाद,सचिदानन्द सिंह,राज कुमार प्रसाद, मानव तिवारी,सदानंद सिंह ,तारा देवी,सुमित्रा देवी,शोभा देवी,डॉली प्रसाद, सुनीता कुमारी,जया देवी सहित काफी लोग उपस्थित थे।
100 जरूरतमंदों को मिले कम्बल
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 कम्बल आज जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए। कम्बल वितरण विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम सोनारी के सिद्धू कान्हू बस्ती में आयोजित हुआ। इस मौके पर अतुल सिंह, नितेश सिंह, दिनेश सिंह, उत्तम शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

