Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर थे, जिनके व्यक्तित्व में आदर्श, सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के उनके राजनीतिक सफर को याद करते हुए कई प्रेरक प्रसंग साझा किए।

    यहां जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब वे संगठनात्मक कार्यों के लिए क्षेत्र में आते थे, तब बहुत कम लोगों के पास वाहन होता था। ऐसे में अटल जी बिना कोई इंतजार किए कई बार रिक्शे से कार्यालय पहुँच जाते थे, स्वागत जुलूस की प्रतीक्षा नहीं करते थे और अनेक अवसरों पर कार्यकर्ताओं के घर पर ही ठहर जाते थे।

     

    श्री राय ने बताया कि किस प्रकार अटल जी 1996 में 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने, फिर किस प्रकार विचारधारा और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण जनता पार्टी से अलग होकर भाजपा का गठन हुआ। यह सब अटल जी के सिद्धांतवादी और दृढ़ चरित्र का प्रतीक है। संसद भवन परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में स्थापित हुई, जिसकी मांग उन्होंने जेपी मंच के माध्यम से रखी थी और अटल जी ने उसे स्वीकार किया था।

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की तथा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

     

    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, प्रकाश कोया राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, शमशाद खान, मुश्ताक अहमद, विनोद राय, तर्क मुखर्जी, विजय सिंह, मंजू सिंह, शेषनाथ पाठक, अमित शर्मा, धनोज सिंह, ममता सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विकास कुमार, मनोज सिंह, महुआ चक्रवर्ती, मल्लिका प्रामाणिक, सपना टांडी, पुतुल सिंह, रीना डे, सुनीता सिंह, विजय राव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, नवीन कुमार, अशोक कुमार, अबोध कुमार, गणेश चंद्रा, कुमार विनीत आदि शामिल रहे।

    अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन
    Next Article अटलजी की जयंती मनाई, कंबल बांटे

    Related Posts

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    गांव बचेगा तो देश बढ़ेगा: नितिन गडकरी का बयान | राष्ट्र संवाद

    ईरान के खिलाफ युद्ध मानवता के लिए खतरा: संजय राठी | राष्ट्र संवाद

    परिसीमन के पेंच में फंसा महिला आरक्षण विधेयक | राष्ट्र संवाद

    विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस: पुस्तकें हैं जीवन का दीप | राष्ट्र संवाद

    वेतन बकाया पर ठप हुई सफाई व्यवस्था, सीएमडी के हस्तक्षेप से 80 कर्मियों को मिला भुगतान

    मंजिल से पहले थमे पहिए ,एकदिन बड़ा जामदा तो दुसरे दिन टाटानगर से रद्द हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस, मजधार मे फंसे टिकटधारी यात्री

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजा पृथ्वी बचाने का संदेश, विद्यार्थियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की सीख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.