Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीमडीह में हाथियों का कहर, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीमडीह में हाथियों का कहर, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीमडीह में हाथियों का कहर, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंडरू पाथरडीह गांव में गुरुवार सुबह हाथियों के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चातरमा जंगल के समीप 16 हाथियों के एक झुंड ने 35 वर्षीय कोकिल सिंह पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कोकिल सिंह जब गांव के पास खेत की ओर जा रहे थे, तभी हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए वह भागने लगे, लेकिन इसी दौरान एक हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़कर पास के खेत में जोर से पटक दिया। हमले में कोकिल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, हालांकि वह किसी तरह बाल-बाल अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। चांडिल वन क्षेत्र के वनपाल राणा महतो ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र और दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के आसपास हाथियों के बढ़ते उपद्रव को लेकर चिंता और गहराती नजर आ रही है। ग्रामीणों और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों की लगातार अवैध कटाई से हाथियों का प्राकृतिक आवास सिमटता जा रहा है, वहीं जंगलों में आग और भोजन की कमी के कारण हाथी गांवों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा मानवीय हस्तक्षेप बढ़ने से जंगलों में हाथी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे उनका आक्रामक व्यवहार सामने आ रहा है। शाम ढलते ही हाथियों के झुंड गांवों में घुसकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। करोड़ों रुपये के वन संरक्षण बजट के बावजूद जमीनी स्तर पर हाथियों की निगरानी, भोजन और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।

    ग्रामीण पर जानलेवा हमला नीमडीह में हाथियों का कहर वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिसमस पर गिरजाघरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन
    Next Article जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 15 हजार पंजीकरण, फिट इंडिया का संदेश

    Related Posts

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    September 27, 2026

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    September 27, 2026

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    यात्रियों से दुर्व्यवहार पर बस प्रतिनिधियों से वार्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.