Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का भव्य दीपोत्सव
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अटल जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का भव्य दीपोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का भव्य दीपोत्सव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य निर्माण सहित राष्ट्र के विकास में अटल जी के योगदान को स्मरण किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं और झारखंड राज्य का निर्माण उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने अटल जी के जीवन को राष्ट्र सेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता की प्रेरणा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अप्पा राव, पप्पू उपाध्याय, सुशांत पांडा, गुंजन यादव, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    अटल जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का भव्य दीपोत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
    Next Article नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 30वां संयुक्त खेल महोत्सव संपन्न

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.