गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर साकची में 30–31 दिसंबर को महान कीर्तन दरबार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहिब में सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर 30 और 31 दिसंबर को दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। खालसा सेवा दल, जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस समागम की तैयारी अरदास के साथ शुरू कर दी गई है।
महान कीर्तन दरबार में देश के प्रख्यात रागी जत्थे सबद-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान गुरु का लंगर, संगत के लिए जलपान की व्यवस्था तथा यूट्यूब के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। खालसा सेवा दल ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय संगत के साथ कोल्हान क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

