Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील की वादाख़िलाफ़ी से विस्थापितों में उबाल, रियर गेट जाम कर अयस्क ढुलाई ठप
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    यूसील की वादाख़िलाफ़ी से विस्थापितों में उबाल, रियर गेट जाम कर अयस्क ढुलाई ठप

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील की वादाख़िलाफ़ी से विस्थापितों में उबाल, रियर गेट जाम कर अयस्क ढुलाई ठप
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा।
    यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) द्वारा वर्षों से की जा रही वादाख़िलाफ़ी के विरोध में शुक्रवार को विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा। जोआर संगठन के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक यूसील के रियर गेट को जाम कर दिया गया, जिससे अयस्क ढुलाई पूरी तरह बंद रही और कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    आंदोलन में लगभग डेढ़ सौ विस्थापित एवं उनके परिजन शामिल हुए। इसके बाद रियर गेट से अस्पताल चौक तक करीब 50 मोटरसाइकिलों की आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें यूसील विरोधी नारे लगाए गए।

    संगठन के अध्यक्ष घनश्याम विरुली ने आरोप लगाया कि यूसील पिछले दस वर्षों से विस्थापितों के साथ वादाख़िलाफ़ी कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में विस्थापितों को नौकरी, मृतक आश्रितों को रोजगार, गांवों में मूलभूत सुविधाएं, चाटी कोचा के विस्थापितों का पुनर्वास लाभ, अयस्क ढुलाई में लगे डंपरों की फिटनेस जांच व ढककर परिचालन, यूसील अस्पताल चौक से रियर गेट तथा जादूगोड़ा मोड़ चौक से भाटिन माइंस तक स्ट्रीट लाइट, पूजा स्थलों की शुद्धि व सौंदर्यीकरण, आसपास के क्षेत्र में शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।

    विस्थापितों का आरोप है कि यूसील प्रबंधन केवल वार्ता करता है, लेकिन मांगें पूरी नहीं करता। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो टेलिंग पाउंड की पाइपलाइन बंद कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी यूसील प्रबंधन की होगी।

    रियर गेट जाम के बाद यूसील प्रबंधन हरकत में आया और वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन विस्थापितों ने 22 दिसंबर को वार्ता की तिथि तय की है। तय समय तक समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। आंदोलन के दौरान भारी संख्या में विस्थापित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी सोमरा हांसदा की रिहाई पर भव्य स्वागत
    Next Article नमन परिवार ने शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.