Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर 19 दिसंबर 2025 करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025 के नाम से एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। प्राचार्य के हाथों मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ, शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से भरी हुई सभा में वाइस चांसलर तथा डॉ प्रभात कुमार सिंह (ओएसडी कोल्हन विश्वविद्यालय) का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी वाइस चांसलर महोदया का व्यक्तित्व सम्मानजनक है। जब से उन्होंने विश्वविद्यालय की जिम्मेवारियों को संभाला है तब से विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों में रफ्तार आ गई है।

    मुख्य अतिथि वाइस चांसलर महोदय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने करीम सिटी कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह क्षण गर्व और संतोष का क्षण है। आज का यह कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज की शैक्षणिक सजगता और शिक्षा के प्रति लगन का प्रमाण है। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महोदया ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण नहीं बल्कि इससे आपका भविष्य और आपके जीवन की सफलता जुड़ी हुई है।

    अंत में उन्होंने यह कहा कि हम यह चाहते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में कुछ नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं जिनका संबंध रोजगार से हो। परन्तु एक पाठ्यक्रम ऐसा भी हो जिसका संबंध मानवता निर्माण से हो और हम चाहते हैं कि करीम सिटी कॉलेज इस मार्ग में पहल करे।
    महोदया के वक्तव्य के बाद मूल प्रमाण पत्र वितरण प्रारंभ हुआ। कुछ बच्चों ने वाइस चांसलर के हाथों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया और उसके बाद उनके आदेश से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के शुभ हाथों प्रमाण पत्र का वितरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ यहिया इब्राहीम ने किया तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ बसुधरा राय में प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी एन त्रिपाठी ने किया।

    मंच पर प्राचार्य के अलावा डॉ बी एन त्रिपाठी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ एमएम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ अनवर शहाब तथा एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद मौजूद थे। करीम सिटी कॉलेज का यह ग्रेजुएशन सेरेमनी दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज सत्र 2018-2021 के विद्यार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया और कल सत्र 2019-2022 तथा 2020-2023 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

    करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह "ग्रेजुएशन सेरेमनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ–नाबार्ड की पहल: बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों के उद्यमियों को मिलेगा समर्थन
    Next Article कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.