Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालसा विद्यालय बर्मा माइंस में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाया गया
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खालसा विद्यालय बर्मा माइंस में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाया गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खालसा विद्यालय बर्मा माइंस में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आज दिनांक 01.12.2025 को खालसा मध्य/ उच्च विद्यालय वर्मा माइंस में हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य गुरु जी के दिलेर, निर्भय तथा त्यागी स्वभाव तथा उनकी हिंदुओं के धार्मिक आस्था जानेऊ तथा तिलक की रक्षा करते हुए दिये गए सर्वोच्च बलिदान से बच्चों तथा समाज को अवगत कराना था जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह तथा शैलेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह भी वहा उपस्थित थे । जमशेदपुर अकाली दल के सदस्य गण, बर्मामाइंस गुरुद्वारा तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण , स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्य , अध्यक्ष सविंदर सिंह , सरदार हरभजन सिंह तथा मध्य एवं उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा प्रधानाध्यापिका भी इस समारोह में उपस्थित थे। विद्यालय सचिव सरदार सुखपाल सिंह जी द्वारा समारोह का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रीना जी द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम में विद्यालय में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा अन्य तमाम अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र तथा मोमेंटम प्रदान उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त खालसा मध्य विद्यालय के प्रिंस कुमार वर्ग 7द्वारा गुरुदेव तेग बहादुर जी की जीवनी , सुहाना कुमारी वर्ग 10 द्वारा हिंद की चादर तथा हिमांशु साहू वर्ग 9 द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के शहादत के ऊपर संबोधन प्रस्तुत किया गया । बच्चों द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित मॉडल भी तैयार किया गया जिसे देखकर विद्यालय में मौजूद उपस्थित मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथिगण काफी प्रभावित हुए । अंत में स्कूल के सह – सचिव सतबीर सिंह सोमु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित तमाम अतिथियों का, विद्यालय के सभी शिक्षकों का तथा जिन बच्चों द्वारा इस आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाया गया उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

    खालसा विद्यालय बर्मा माइंस में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल टाटा इंटर कंपनीज यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू
    Next Article एनआईटी आदित्यपुर क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के तहत संयुक्त छापेमारी, 4 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

    Related Posts

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    September 26, 2026

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.