5वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल टाटा इंटर कंपनीज यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर | टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 5वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल टाटा इंटर कंपनीज यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2025 का शुक्रवार को टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जीएम संजय सिन्हा सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने स्व. गोपेश्वर लाल दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं बैलून उड़ाकर किया।
मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने खेल को मेल-मिलाप और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। यूनियन महामंत्री आरके सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने स्व. गोपेश्वर लाल दास के योगदान को याद करते हुए आयोजन की सराहना की।
टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में टीजीएस श्रमिक यूनियन, टाटा कामगार यूनियन, टाटा वर्कर्स यूनियन ब्लू तथा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बी टीम ने जीत दर्ज की। जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन और टाटा कमिंस कामगार यूनियन को वॉकओवर मिला।

