Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकार्पण एवं सम्मान समारोह । “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकार्पण एवं सम्मान समारोह । “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकार्पण एवं सम्मान समारोह । “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पंचकूला/चंडीगढ़। भारत के गौरवशाली इतिहास, श्रेष्ठ संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षा के समावेश को समर्पित पुस्तक “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार)को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है।

    इस गरिमामयी समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश जी धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे जी तथा पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल जी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

    यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान परंपरा और नैतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” न केवल पाठकों को ज्ञानवर्धन की दिशा में प्रेरित करती है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का संदेश भी देती है।

    समारोह में देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से
    वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया, समाचार क्यारी मीडिया समूह, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, पत्रकार एकता मंच, वेलविंग मीडिया संगठन, श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित अनेक प्रतिष्ठित मीडिया कर्मी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनीतिक प्रतिनिधि, सशक्त नारी शक्ति एवं विभिन्न एनजीओ भाग लेंगे।

    कार्यक्रम का समय-सारिणी इस प्रकार रहेगा

    प्रातः 10:15 बजे — माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन
    10:30 बजे — सरस्वती वंदना
    11:00 बजे — अतिथि सम्मान समारोह
    11:15 बजे — पुस्तक “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” का लोकार्पण
    12:30 बजे — प्रेस वार्ता
    दोपहर 1:00 बजे — भोजन
    यह आयोजन केवल पुस्तक विमोचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार का एक वैचारिक अभियान है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अपेक्षित है।

    लोकार्पण एवं सम्मान समारोह । “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ ने लोक गायक भिखारी ठाकुर जी की जयंती मनाई
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.