एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनलाइन मोड में होने वाले दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, दिसंबर 2025 एक्सएलआरआइ–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने ऑनलाइन मोड में दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहला कोर्स एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ है, जो 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ प्रोफेशनल्स के लिए है।
दूसरा कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप है, जो सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है।
दोनों कोर्स एक्सएलआरआइ के वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगे। ये कार्यक्रम वर्किंग प्रोफेशनल्स को फ्लैक्सिबल और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हैं। सफल प्रतिभागियों को एक्सएलआरआइ का सर्टिफिकेट और एलुमनाई स्टेटस मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवार एक्सएलआरआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

