Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित नरसिंहगढ़ +2 उच्च विद्यालय में संचालित लैब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित लैब कोऑर्डिनेटर द्वारा लैब में उपलब्ध समस्त उपकरणों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा लैब में उपलब्ध सभी उपकरणों की सूची का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने का निर्देश दिया गया।


    लैब कोऑर्डिनेटर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को ऐप डेवलपमेंट एवं कोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों का उपस्थिति रजिस्टर संधारित किया जाए, साथ ही प्रत्येक कक्षा की स्टिल फोटोग्राफी अथवा छोटे-छोटे वीडियो क्लिप तैयार कर प्रत्येक माह के अंत में प्रखंड विकास अधिकारी, धालभूमगढ़ को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय के शिक्षक अंबिका दास को ATAL TINKERING LAB का नोडल शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

    इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मनरेगा एवं ग्रामीण/अबुआ आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। ग्राम कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ में मनरेगा योजना अंतर्गत लाभुक जोबा सिंह, मंगला
    सिंह एवं मनोरंजन सिंह की क्रमशः आम बागवानी एवं मिश्रित बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बागवानी में इंटरक्रॉपिंग, नियमित पटवन, घास सफाई, पेस्टीसाइड का छिड़काव एवं मृत पौधों के प्रतिस्थापन हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    इसी पंचायत में अबुआ आवास योजना अंतर्गत 12 लाभुक के निर्माणाधीन आवासों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सभी लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के अगले क्रम में पंचायत जुगीशोल में लाभुक गणेश महतो एवं हेमंत महतो की मनरेगा योजना अंतर्गत मिश्रित बागवानी का निरीक्षण किया गया तथा बागवानी कार्यों में इंटरक्रॉपिंग, नियमित सिंचाई, घास सफाई एवं पेस्टीसाइड छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी ग्राम में अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक विजय महतो, प्रभाती महतो, सुकरू सिंह एवं पोस्टू कर्मकार के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया एवं सभी आवासों को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक, आवास योजना (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया।

    पंचायत जुगीशोल, ग्राम पाण्डुदा में दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत लाभुक दुलारी सोरेन एवं धनमानी सोरेन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लाभुकों द्वारा सेम, करेला, साग, लौकी एवं लहसुन की खेती की जा रही है। साथ ही ग्राम पाण्डुदा में अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक सुहागी मुर्मू एवं संध्या देवी के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर संबंधित पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक, आवास योजना (ग्रामीण) को आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

    उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
    Next Article एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनलाइन मोड में होने वाले दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.