आर.एम.एस. हाई स्कूल बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रॉनाल्ड डी’कोस्टा रहे।

उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय केडिया, ट्रस्टी आर के झुनझुनवाला, शिव शंकर गाड़िया, दीपक डोकानिया, उपाध्यक्ष श्री मनीष जैन, विजय कुमार तुलस्यान, बबिता केडिया, शशि गाड़िया एवं दीपाली डोकानिया उपस्थित थे
उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियो की प्रशंशा करते हुए कहा कि विद्यालय आने वाले समय और उचाई को प्राप्त करेगा। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुई। इस अवसर पर बच्चों ने नवरस सांस्कृतिक कार्यक्रम को पूरी शिद्दत के साथ पेश किया और सभी का मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण के दौरान 88 विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया गया | ICSE बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेठ प्रदर्शन के लिए हर्ष कुमार गुप्ता, विभिन्य विषयो में सर्वश्रेठ प्रदर्शन के लिए देबोजीत मोदक, आकांशा गोराई, सोनल सोना, वंशिका कुमारी एवं नंदिनी शर्मा को पुरुष्कृत किया गया |
प्राचार्या प्रतिमा सिन्हा ने अपने संबोधन में बेहतर शैक्षणिक प्रगति के महत्व पर ज़ोर दिया और स्कूल के लगातार विकास और ग्रोथ में विश्वास जताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

