Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित एसबीआई शाखा प्रबंधक विवादों के घेरे में: बिचौलियों के जरिए लोन वसूली और फर्जी सत्यापन का आरोप
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित एसबीआई शाखा प्रबंधक विवादों के घेरे में: बिचौलियों के जरिए लोन वसूली और फर्जी सत्यापन का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित एसबीआई शाखा प्रबंधक विवादों के घेरे में: बिचौलियों के जरिए लोन वसूली और फर्जी सत्यापन का आरोप

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    कुंडहित (जामताड़ा): भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुंडहित शाखा इन दिनों गंभीर भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली में अनिमितताओं को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने बैंक की साख पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वायरल फोटो में कथित तौर पर शाखा प्रबंधक रवि गाड़ी, ऋणदाताओं (लेनदारों) के घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय, बैंक के सामने कुंडहित-भेलुवा मुख्य सड़क पर ही बिचौलियों के माध्यम से फोटो खिंचवाकर कागजी खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की राष्ट्र संवाद पुष्टि नहीं करता है। मामला जांच का विषय है।

    भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का बोलबाला:स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुंडहित शाखा में ऋण (Loan) स्वीकृत करने के नाम पर बिचौलियों का एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है। आरोप है कि प्रत्येक ऋण के बदले कर्जदारों से 10,000 से 15,000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। नियमों के अनुसार, केसीसी या अन्य कृषि ऋण के लिए बैंक अधिकारी को मौके पर जाकर जमीन और परिसंपत्ति का सत्यापन करना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां “सड़क पर ही सत्यापन” की नई कार्यशैली अपनाई जा रही है।

    जिम्मेदारों की चुप्पी और राजनीतिक विरोध:इस प्रकरण में शाखा प्रबंधक रवि गाड़ी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। राष्ट्र संवाद के द्वारा इस संबंध में बीएम रवि गाड़ी का पक्ष जानने के लिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। अधिकारियों की यह चुप्पी आरोपों को और बल दे रही है।
    इधर, टीएमसी के जिला अध्यक्ष मुस्ताक शेख ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने मांग की है कि बैंक प्रबंधक की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के इन गंभीर आरोपों की उच्च स्तरीय विभागीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
    जांच की दरकार:हैरानी की बात यह है कि इतनी सुर्खियां बटोरने और गंभीर आरोप लगने के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस जांच शुरू नहीं की गई है। ग्रामीण और किसान, जो पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, बैंक की इस वसूली संस्कृति से त्रस्त हैं। अब देखना यह होगा कि भारतीय स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1971 युद्ध के वीर सैनिक सम्मानित, छात्रों ने सुनी शौर्य गाथा
    Next Article आर.एम.एस. हाई स्कूल बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.