वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की 2025 दिसम्बर माह की गोष्ठी में बही काव्य रस धार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वन काम झारखण्ड इकाई की दिसंबर माह की काव्य गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ के सानिद्ध्य एवं श्रीमती संगीता जी की अध्यक्षता में दिनांक 16/12/25 को गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई |मुख्य अतिथि थीं जम्मू – कश्मीर की अध्यक्ष आदरणीय अमरजीत कौर ।गोष्ठी में 20 रचनाकारों ने एक दूसरे की कविताओं का आनंद लिया | गोष्ठी की शुरुआत में संगीता सहाय ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तत्पश्चात् आ. रुणा रश्मि ‘दीप्त’ की गणेश वंदना एवं सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति’ जी की सरस्वती वंदना से गोष्ठी आरम्भ हुई , गोष्ठी में आ. सुरेंद्र कौर नीलम आदरणीय डॉ उर्मिला सिन्हा, सुनीता अग्रवाल,सुनीता श्रीवास्तव , रश्मि सिन्हा , पुष्पा पांडे,निर्मला कर्ण , , बिंदु प्रसाद ऋद्धिमा , मोनिका प्रसाद , रंजना वर्मा , अर्पणा सिंह , रश्मि सिन्हा,रुना रश्मि , सीमा सिन्हा , नीता शेखर पूनम वर्मा ,संगीता वर्मा, विभा वर्मा वाची, अर्चना श्रीवास्तव संगीता सहाय ने काव्य पाठ किया |

