Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले

    जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बना हर हर महादेव सेवा संघ का सेवा अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड में सेवा भाव के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण (भालूबासा), साकची कार्यालय सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच ससम्मान कंबलों का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही यह सेवा संभव हो पा रही है। संघ का दृढ़ संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरते हुए रात न बिताए। इसी भावना के साथ संघ पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव को लेकर लगातार कार्य करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संघ परिवार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि सेवा का लाभ शहर के साथ-साथ दूर-दराज के जरूरतमंदों तक भी पहुंच सके।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, अखिलेश पांडे, रामकेवल मिश्रा, जूगुन पांडे, सरबजीत सिंह टोबी, अशरफ अली अंसारी, रितिका श्रीवास्तव, शेखर मुखी, सुमन कुमार, पिंटू भिरभरिया सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं जंबू अखाड़ा कमेटी के बंटी सिंह, मधुसूदन गोस्वामी, अनिल शर्मा, संजय हजारी, सौरव नंदी, सुमित सिंह, अभिजीत घोष, केशव राव, अशोक दास, रवि विश्वनाथ एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

    ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान
    Next Article जमशेदपुर: बागबेड़ा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार, अवैध हथियार और चापड़ बरामद

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.