Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो थाना में देर रात बवाल, थाना परिसर में हिंसक झड़प; चार हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो थाना में देर रात बवाल, थाना परिसर में हिंसक झड़प; चार हिरासत में

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो थाना में देर रात बवाल, थाना परिसर में हिंसक झड़प; चार हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:रविवार देर रात मानगो थाना परिसर उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। थाना के भीतर ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं।

    हंगामे के दौरान थाना परिसर में लगे मंदिर की संरचना गिर गई, कई कुर्सियां टूट गईं और जरूरी फाइलें बिखर गईं। फाइल रखने वाले स्टैंड को भी नुकसान पहुंचा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद क्यूआरटी को बुलाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 8:30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर कार टकराने की घटना से हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले सड़क पर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे, जहां आमने-सामने होने पर विवाद दोबारा भड़क उठा और हिंसक रूप ले लिया।

    एक पक्ष के साद सईद खान का आरोप है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर हमला किया। उस्तरा से किए गए हमले में सैफ अली और अमीर आलम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्तार अहमद का कहना है कि सायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटों ने कार पर पथराव कर दिया, जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

    फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
    Next Article क्या पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर संगठन, सामाजिक समीकरण और 2027 की सियासी बिसात को साध पाएगी बीजेपी ?

    Related Posts

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    August 2, 2026

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    August 2, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.