Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2025 – 27 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट देने हेतु “दीक्षांत समारोह” का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।‌ इस आयोजन में विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय के नियम, अनुशासन ,परीक्षा प्रणाली, सिलेबस इत्यादि की जानकारी पीपीटी प्रजेंटेशन के द्वारा दी गई । व्याख्याताओं ने एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ कॉलेज के विभिन्न सेल और विद्यार्थियों को मिलने वाले सुविधाओं को भी बताया।
    इस आयोजन का शुभारंभ वर्तमान विद्यार्थियों और नए विद्यार्थियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने सभी विद्यार्थियों को आने वाले शैक्षणिक सत्र में सुखद अनुभव की शुभकामनाएं दी‌ और कहा कि हमारे महाविद्यालय में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाता है ।
    कार्यक्रम का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर अमृता सुरेन ने । धन्यवाद ज्ञापन किया आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला ने। ‌ एनएसएस के बारे में डॉक्टर भूपेश चंद्र ने जानकारी दी। ‌ सिलेबस की जानकारी दी असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने। एलुमनाई सेल, परीक्षा और प्लेसमेंट सेल की जानकारी डॉक्टर सुमन लता से मिली। एंटी रैगिंग सेल के बारे में असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ने बताया । ग्रीवांस सेल की जानकारी डॉक्टर दिनेश यादव ने दी।वूमेन सेल और कल्चरल एक्टिविटी की जानकारी दी असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगून और संदीप कुमार सिंह ने। लाइब्रेरी के नियम और डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में पुस्तकालयाध्यक्ष दीपाली मंडल ने बताया।

    प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि हमारे कॉलेज के लिए हर छात्र विशिष्ट है और निश्चित रूप से हमारे कॉलेज के प्रांगण में विद्यार्थियों ‌के भीतर की क्षमता और प्रतिभा समृद्ध होगी।

    कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने संदेश दिया कि विद्यार्थी जीवन तपस्वी जीवन होता है और इस समय की गई मेहनत का प्रतिफल अवश्य मिलता है।
    आज भूतपूर्व विद्यार्थियों के बीच डिग्री सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया और इन्होंने नये विद्यार्थियों के बीच अपने शैक्षणिक अनुभवों को भी साझा किया।
    इस कार्यक्रम के आयोजन में स्टूडेंट काउंसिल सदस्य मीतू कैबर्ता, प्रिया सौरभ ,संजीत बंदिया, विवेक दौराइबुरू, दीपक कुमार, रूपेश कुमार ज्योतिष की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही और इन्होंने भी अपने दायित्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। नये विद्यार्थियों ने भी अपना परिचय और अपनी रुचि की जानकारी सबों को दी।
    इसके साथ ही एलुमनी सेल की कॉर्डिनेटर डॉ सुमन लता ने उपस्थित पूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित कर उनके समक्ष क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित क्लास लेने का प्रस्ताव रखा ,जिसमें सभी ने अपनी सहमति प्रदान की।

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक टीम का निरीक्षण पूरा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप
    Next Article हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    Related Posts

    डुमरिया में 30 बेड के अस्पताल का कल उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

    August 31, 2026

    ठाणे में ट्रैफिक स्कूल ऑन व्हील्स का उद्घाटन, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया शुभारंभ

    August 31, 2026

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डुमरिया में 30 बेड के अस्पताल का कल उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

    ठाणे में ट्रैफिक स्कूल ऑन व्हील्स का उद्घाटन, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया शुभारंभ

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    दिन में नेता, रात में चोर! सरकारी दफ्तरों में सेंधमारी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद

    JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द

    इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन

    जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

    यूसीआईएल अस्पताल के रेफरल सिस्टम पर जेएलकेएम नेता राजा कालिंदी ने उठाए गंभीर सवाल

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.