Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13-14 दिसम्बर को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सजेगा 75वां महान कीर्तन दरबार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    13-14 दिसम्बर को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सजेगा 75वां महान कीर्तन दरबार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    13-14 दिसम्बर को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सजेगा 75वां महान कीर्तन दरबार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर सिख पंथ के नौवें पातशाह, हिन्द दी चादर, धर्म के रक्षक महान शहीद-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कल और परसों 13 व दिसम्बर को मनिफिट के डीवीसी मैदान में दो दिवसीय 75वाँ भव्य कीर्तन व कथा दरबार सजाया जा रहा है।

    यह पवित्र समागम सिख नौजवान सभा (मनिफिट यूनिट) के तत्वावधान में साध-संगत के अपार सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस आस्था के महासाग़र में श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिन्दरबीर सिंह,

    प्रख्यात कथावाचक ज्ञानी चमकौर सिंह धन, भाई गुरप्रताप सिंह पदम (ढाडी जत्था) एवं भाई हरमीत सिंह टाटानगर वाले कीर्तनिये संगत को गुरबाणी का रसपान कराएंगे।

    सक्रिय सदस्य सुरेंदर सिंह सन्नी के अलावा तरसेम सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, राजेन्द्र सिंह, गजराग सिंह, जसबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह गोल्डी, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह और गुरमीत सिंह कीर्तन समागम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

    संगत इन महान रागियों व कथावाचकों के मुखारविंद से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान, उनकी धर्म रक्षा की गाथा और गुरबाणी की अमृतवाणी सुनकर निहाल होगी।आयोजन समिति के सक्रीय सदस्य सरदार सुरेन्द्र सिंह सन्नी ने बताया कि दोनों दिन दोपहर व शाम को गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा, साथ ही चाय-जलपान की पूरी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र की समस्त साध-संगत से विनम्र विनती करते हुए कहा है कि गुरदर्शन के लिए अधिक से अधिक संख्या में डीवीसी मैदान में हाजरी भर गुरुघर की खुशियां और आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक 75वें समागम को गुरु की उसतत कर यादगार बनाएं।

    13-14 दिसम्बर को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सजेगा 75वां महान कीर्तन दरबार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले 
    Next Article मुकेश मित्तल ने दिखाई दमख़म, समर्थकों संग की प्रेस वार्ता

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.