Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले

    ठंड से राहत पहुंचाने काले पहुंचे बस्ती बस्ती , की सेवा , लिया आशीर्वाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर कंबल सेवा की शुरुआत हुई, पिछले 25 वर्षों से संघ निरंतर जरूरतमंद व असहाय के बीच कंबल वितरण करने का काम करते आ रही है शुक्रवार को संघ का जत्था संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 10, बिरसानगर जोन नंबर 3, रमनी काली मंदिर, बिरसानगर जोन नंबर 3C हरि मंदिर, जेम्को, मछुआ बस्ती, भक्तीनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर कंबल सेवा प्रदान की गई। मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस दौरान श्री काले ने कहा कि समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते, और यदि हमारी छोटी-सी पहल किसी एक व्यक्ति तक भी गर्माहट पहुँचा सके, तो यही हमारे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि यह कंबल वितरण अभियान संघ का लगातार 25वाँ वर्ष है, जो बिना रुके, बिना थमे अनवरत रूप से हर वर्ष चलता आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता का सबसे पवित्र रूप है, और संघ का हर सदस्य इस विचार को हृदय से मानता है। उन्होंने आगे कहा कि जब किसी बुजुर्गो के चेहरे पर कंबल पाते ही राहत और मुस्कान दिखती है, तो वही क्षण हम सभी को और अधिक समर्पण के साथ सेवा कार्य करने की प्रेरणा देता है। अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि संघ का उद्देश्य केवल कंबल बांटना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सम्मान और सहारा पहुंचाना है, और आगे भी ऐसे मानवीय प्रयास और मजबूत संकल्पों के साथ जारी रहेंगे, क्योंकि सेवा ही सच्चे जीवन की पहचान है और हर जरूरतमंद तक पहुंचना ही हमारा धर्म है।

    इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, शेखर मुखी, रितिका श्रीवास्तव, संध्या रानी महतो, कुसुम लता देवी, शंभू सेतुवा, बिट्टू महतो, गणेश महतो, महालक्ष्मी देवी, राजन पात्रो, राम मारडी, कपूरा सुंडी, हीरा देवी, सुमित तेऊ, पिंकी विश्वास, गीता तांती, पंचमी गोराई, माधुरी गोप, अनिता दास, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, चंपा दास, शिवानी सिंह, छोटू पांडे, पवन चौधरी, विक्की ठाकुर, सूरज रजक, विवेक राय, संतोष पासवान एवं अन्य का योगदान रहा।

    गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र 
    Next Article 13-14 दिसम्बर को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सजेगा 75वां महान कीर्तन दरबार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.