Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा कमांड एरिया में लीज रजिस्ट्री बंद होने पर सरकार के अस्वीकारात्मक जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा कमांड एरिया में लीज रजिस्ट्री बंद होने पर सरकार के अस्वीकारात्मक जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा कमांड एरिया में लीज रजिस्ट्री बंद होने पर सरकार के अस्वीकारात्मक जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा कमांड एरिया की लीज वाली जमीनों की रजिस्ट्री पिछले आठ वर्षों से बंद होने का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में गर्मा गया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में सरकार ने रजिस्ट्री बंद होने तथा इससे जनता को हो रही परेशानी और राजस्व हानि से संबंधित दोनों बिंदुओं पर अस्वीकारात्मक जवाब दिया। साथ ही यह भी कहा कि रजिस्ट्री शुरू करने को लेकर सरकार के समक्ष कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार के इस जवाब ने नई बहस छेड़ दी है। क्योंकि स्थानीय लोगों और जमीन हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों के जानकारों के अनुसार टाटा कमांड एरिया में रजिस्ट्री पिछले करीब आठ साल से बंद है, जिसके कारण हजारों लाभुक गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार को भी अब तक करीब 600 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।

    सदन में सरकार के जवाब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार ने जवाब से विधानसभा को गुमराह किया है। सरकार का अस्वीकारात्मक जवाब जनहित के मुद्दों को कमजोर करने और वास्तविकता को छिपाने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता की समस्याओं और राजस्व हानि जैसे गंभीर विषयों पर सरकार स्पष्ट और तथ्यपूर्ण उत्तर देने से बच रही है। हर कोई जानता है कि टाटा कमांड एरिया में वर्षों से रजिस्ट्री बंद है। इसके बावजूद सरकार द्वारा इसपर अस्वीकारात्मक जवाब देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में रजिस्ट्री को बंद किया गया और यह किनके इशारे पर हुआ। जब वर्षों तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया चलती रही और सरकार को लगातार राजस्व मिलता रहा, तो अचानक इसे क्यों रोक दिया गया।

    टाटा कमांड एरिया में लीज रजिस्ट्री बंद होने पर सरकार के अस्वीकारात्मक जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस्पायर मदर्स विंग्स ने विशेष बच्चों व युवाओं की प्रतिभा को दिया मंच, रंगारंग कार्यक्रम में उमड़ी तालियों की गूंज
    Next Article अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में सेमिनार, विशेषज्ञों ने रखे विचार

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.